Wednesday, 19 April 2017

एक दिन की बात है लड़की🙆 की माँ खूब परेशान होकर अपने पति को बोली की एक 🍜🍲तो हमारा एक समय

😌😌एक दिन की बात है लड़की🙆 की माँ खूब
परेशान होकर अपने पति को बोली की एक
🍜🍲तो हमारा एक समय
का खाना पूरा नहीं होता और बेटी दिन ब दिन🍲🍲
बड़ी होती जा रही है💐💐

😁😁गरीबी की हालत में इसकी शादी कैसे 😊😊😊करेंगे ?

👴👴बाप भी विचार में पड़ गया
दोनों ने दिल
पर पत्थर रख कर एक फैसला किया की कल
बेटी को मार कर गाड़ देंगे .👫👫👫

👦👦दुसरे दिन का सूरज निकला , माँ ने
लड़की को खूब लाड प्यार किया , अच्छे से
नहलाया , बार - बार उसका सर चूमने लगी .

👧👧💁💁यह सब देख कर लड़की बोली : माँ मुझे
कही दूर भेज रहे हो क्या ?

वर्ना आज तक आपने
मुझे ऐसे कभी प्यार नहीं किया ,
माँ केवल चुप रही और रोने लगी ,

तभी उसका बाप हाथ में फावड़ा और चाकू👦👦💑💑
लेकर
आया , माँ ने लड़की को सीने से लगाकर
बाप के साथ रवाना कर दिया .
रास्ते में चलते - चलते बाप के पैर में कांटा चुभ💘💘💘
गया , बाप एक दम से नीचे बैठ गया ,

बेटी से💞💞💟💟
देखा नहीं गया उसने तुरंत कांटा निकालकर
फटी चुनरी का एक हिस्सा पैर पर बांध
दिया .

बाप बेटी दोनों एक जंगल में पहुचे बाप ने
फावड़ा लेकर एक गढ्ढा खोदने
लगा बेटी सामने बैठे - बेठे देख रही थी ,
थोड़ी देर बाद गर्मी के कारण बाप
को पसीना आने💝💞💟
लगा .

बेटी बाप के पास गयी और
पसीना पोछने के लिए अपनी चुनरी दी .
बाप ने धक्का देकर बोला तू दूर जाकर बैठ।
थोड़ी देर बाद जब बाप गढ्ढा खोदते - खोदते
थक गया ,

बेटी दूर से बैठे -बैठे देख रही थी, जब
उसको लगा की पिताजी शायद थक गये
तो पास आकर बोली पिताजी आप थक गये
है .

लाओ फावड़ा में खोद देती हु आप
थोडा आराम कर लो . मुझसे आप
की तकलीफ नहीं देखी जाती .

यह सुनकर बाप ने अपनी बेटी को गले
लगा लिया, उसकी आँखों में आंसू
की नदियां बहने लगी , उसका दिल पसीज
गया ,

बाप बोला : बेटा मुझे माफ़ कर दे , यह
गढ्ढा में तेरे लिए ही खोद रहा था . और तू
मेरी चिंता करती है , अब
जो होगा सो होगा तू हमेशा मेरे
कलेजा का टुकड़ा बन कर रहेगी मैं खूब मेहनत
करूँगा और तेरी शादी धूम धाम से करूँगा -

सारांश : बेटी तो भगवान की अनमोल भेंट
है ,इसलिए कहते हैं बेटा भाग्य से मिलता है और बेटी सौभाग्य से।।

दोस्तों अगर कहानी पसंद आई हो तो
शेयर भी जरूर कीजियेगा।
       🙏🏻🙏🏻🙏🏻

🙋🏻बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ🙋🏻

No comments:

Post a Comment