Sunday, 28 May 2017

तेरी दया पर यह जीवन है मेरा...........


Image result for तेरी दया पर यह जीवन है मेरा


तेरी दया पर यह जीवन है मेरा...........
ये तो बता दो बरसाने वाली,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।
तेरी दया पर यह जीवन है मेरा,
मैं कैसे तुम्हारी शरण छोड़ दूंगा।
न पूछो किये मैंने अपराध क्या-क्या,
कहीं यह जमीन आसमान हिल न जाए।
जब तक राधा रानी छमा न करोगी,
मैं कैसे तुम्हारे चरण छोड़ दूंगा।
सिद्धेश्वरदूबे कैसे तुम्हारी चरण छोड़ देगा !!
बहुत ठोकरें खा चूका जिंदगी में,
तमन्ना तुम्हारे दीदार की है,
जब तक राधा रानी दर्शन न दोगी,
मैं कैसे तुम्हारा भजन छोड़ दूंगा।
दर्शन दो न दो मर्जी तुम्हारी,
लेकिन मेरी आखरी बात सुन लो,
मुझको श्री राधा रानी जो दर से हटाया,
तुम्हारे ही दर पे मैं दम तोड़ दूंगा।
⛳欄⛳欄⛳欄⛳
जय जय श्री राधे

No comments:

Post a Comment